मुख्यपृष्ठग्लैमरकैमरे के पीछे का कड़वा सच!

कैमरे के पीछे का कड़वा सच!

-शुभांगी के मुताबिक, जब वह खाना खाने बैठती थीं तो उन्हें बीच में ही उठाकर शूटिंग के लिए बुला लिया जाता था।

-‘अंगूरी भाभी’ ने खोली इंडस्ट्री की पोल

‘भाबीजी घर पर हैं’ की मशहूर अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ने अपने संघर्ष भरे दिनों का ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके पैंâस को चौंका दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में टीवी सेट पर उन्हें कथित तौर पर रैगिंग और खराब व्यवहार का सामना करना पड़ा। शुभांगी के मुताबिक, जब वह खाना खाने बैठती थीं तो उन्हें बीच में ही उठाकर शूटिंग के लिए बुला लिया जाता था। उस समय वह विरोध नहीं कर पाती थीं क्योंकि साधारण परिवार से होने के कारण चुप रहना ही बेहतर समझती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उस दौर में महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार ज्यादा देखने को मिलता था। हालांकि, समय के साथ उन्होंने अपने सम्मान के लिए आवाज उठाना सीख लिया। शुभांगी ने ‘कस्तूरी’ को अपने करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बताते हुए कहा कि कठिन संघर्ष और लंबे शूटिंग शेड्यूल ने ही उन्हें मजबूत बनाया और आज वही अनुभव उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

अन्य समाचार