मुख्यपृष्ठखेलमाहिका के साथ मंदिर पहुंचे हार्दिक बजने वाली है शहनाई?

माहिका के साथ मंदिर पहुंचे हार्दिक बजने वाली है शहनाई?

हार्दिक का बदला हुआ लुक और माहिका की मौजूदगी ने पैंâस के बीच नई चर्चाओं को हवा दे दी है।
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी उनकी तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की यात्रा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हार्दिक सिर मुंडवाए पारंपरिक सफेद परिधान में नजर आए, जबकि उनके साथ कथित गर्लप्रâेंड माहिका शर्मा भी दिखाई दीं। दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। हार्दिक का बदला हुआ लुक और माहिका की मौजूदगी ने पैंâस के बीच नई चर्चाओं को हवा दे दी है। कई यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी में हैं? हालांकि, इस बारे में हार्दिक या माहिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे हार्दिक फिलहाल रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।

अन्य समाचार