अमिताभ श्रीवास्तव
-अभी तक उसने ठीक होने की कोई समयसीमा सार्वजनिक नहीं की गई है।
-ऐना इवानोविच ने क्रीम रंग की बिकिनी और धूप का चश्मा पहन रखा था और वह पूल के किनारे आराम से बैठकर एक शानदार दृश्य का आनंद ले रही थी।
ब्रिटेन की टेनिस सुंदरी एम्मा राडुकानू काफी चर्चा में रहती है। कभी अपने लव अफेयर के कारण, तो कभी चोटों के कारण, तो कभी विवादों के कारण। इस बार वो अपने रिफ्रेशमेंट के कारण सुर्खियों में है। एम्मा ने स्विस आल्प्स की यात्रा की जिसे उसने ‘अब तक का सबसे बेहतरीन रिफ्रेशमेंट’ का आनंद माना है। ब्रिटिश नंबर एक खिलाड़ी एम्मा अपनी चोट से उबर रही है। २३ वर्षीय राडुकानु ने जून में क्वीन्स फाइनल में पहुंचने के बाद से अब तक कोई मैच नहीं खेला है। यूएस ओपन की पूर्व चैंपियन को विंबलडन टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर पिंडली में तनाव के कारण टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। इसके दो दिन बाद ही उसे लंदन में मूनबूट पहने हुए देखा गया था। अभी तक उसके ठीक होने की कोई समयसीमा सार्वजनिक नहीं की गई है। मगर दूसरी ओर राडुकानु स्विट्जरलैंड की वादियों में है। विश्व नंबर ४९ खिलाड़ी ने एक सुरम्य वातावरण में खूब आनंद लिया और उसने परिसर में मौजूद क्ले कोर्ट का भी इस्तेमाल किया। राडुकानु ने अपनी पोस्ट को ‘अब तक का सबसे बेहतरीन रीसेट!’ वैâप्शन देते हुए, खुद का एक वीडियो क्लिप अपलोड किया जिसमें वह सर्व करती हुई दिख रही है। हालांकि उसने अभी भी मूनबूट पहन रखा है। घायल एम्मा ने नाव पर मुस्कुराते हुए अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया।
कुछ न करने का मजा
जरूरी नहीं होता कि कुछ किया ही जाए। कुछ न करने का भी मजा है। अब देखिये न इन दिनों टेनिस की एक पूर्व सुंदरी कुछ भी नहीं कर रही और मजा भी लूट रही। जी हां, एना इवानोविच इटली में छुट्टियां मनाते हुए खूब आनंद ले रही है। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी संन्यास के लगभग एक दशक बाद भी अपने प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनी हुई हैं। ३८ वर्षीय सर्बियाई नागरिक के इंस्टाग्राम पर १५ लाख फॉलोअर्स है। कल सुबह ऐना ने इटली के अमाल्फी तट के आसपास धूप का आनंद लेते हुए अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। ऐना इवानोविच ने क्रीम रंग की बिकिनी और धूप का चश्मा पहन रखा था और वह पूल के किनारे आराम से बैठकर एक शानदार दृश्य का आनंद ले रही थी। बाहर घूमते-फिरते हुए उसने एक आकर्षक पीली पोशाक में पोज भी दिया। पूर्व ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने अपनी पोस्ट को ‘ला डोल्से फार निएंटे’ शीर्षक दिया – जिसका इतालवी में अर्थ है ‘कुछ न करने का आनंद’। इवानोविच की पोस्ट को तुरंत १३,००० से अधिक लाइक मिल गए। और कई प्रशंसकों ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, ‘कितनी सुंदर और शालीन महिला है।’ इवानोविच ने २००८ में फ्रेंच ओपन जीता था, फाइनल में उसने दिनारा सफीना को हराया था। इसके बाद उसने विश्व की नंबर १ रैंकिंग हासिल की थी। २०१४ में इवानोविच ने जर्मन फुटबॉलर बास्टियन श्वाइन्स्टाइगर के साथ डेटिंग शुरू की। इस जोड़े ने दो साल बाद शादी कर ली और उनके तीन बच्चे हुए, लेकिन उन्होंने पिछले साल अलग होने की घोषणा की। अब अकेले ही वो घूमने फिरने का आनंद लेती रहती है।
