रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
ठाणे, पालघर तथा रायगड तालुका के दुर्गम इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद, 150 विद्यार्थियों को मैत्री फाउंडेशन की ओर से सायकिल वितरण किया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, न्यू इंग्लिश स्कूल तुर्भे, न्यू इंग्लिश स्कूल नायगांव, तथा न्यू इंग्लिश स्कूल विन्हेरे, तथा श्रीसद्गुरु अनंत महाराज विद्यालय ( नाते) छत्रपति शिवाजी विद्यालय पलस्पे, क भा पा विद्यालय पिरकोन तथा दी बा पाटिल विद्यालय कामोठे में शिक्षा प्राप्त कर रहे 150 जरुरत मंद विद्यार्थियों को मुफ्त सायकिल वितरण किया गया। रयत शिक्षा संस्था रायगड के विभागीय चेयरमैन बालाराम पाटील तथा रामशेठ ठाकुर के हाथों विद्यार्थियों को सायकिल की चाबी भेंट की गई। इस अवसर पर शिव छत्रपति समाज सेवा मंडल जूचंद्र अध्यक्ष एवं रयत शिक्षा संस्था के समन्वय समिति सदस्य श्री पुरूषोत्तम पाटील, मैत्री फाउंडेशन के राजेश त्रिवेदी, व्रज त्रिवेदी, मुकेश त्रिवेदी, पियूष पटेल,किरण म्हात्रे, मिलिंद पाटील, धर्माजी पाटील, पंकज फर्डे, मोहन कोंगरे, विलास जगताप, वैभव गावंड, कारंडे सर, किरण म्हात्रे, अजीत भोसले तथा सोमा पाठे सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
