मुख्यपृष्ठनए समाचारबिश्नोई गैंग से अलग होते ही अख्तर ने दी जीशान सिद्दीकी को धमकी...तुम्हारे...

बिश्नोई गैंग से अलग होते ही अख्तर ने दी जीशान सिद्दीकी को धमकी…तुम्हारे पिता को टपकाया अब तुम्हारी बारी!.. बोला, बढ़ा लो अपनी सुरक्षा…

सामना संवाददाता / मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जीशान सिद्दीकी को फिर एक बार जान से मार डालने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है उसका डेथ वारंट निकल चुका है और हो सके तो अपनी सुरक्षा बढ़ा ले। आश्चर्य की बात यह है कि धमकी जीशान अख्तर ने दी है, जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी है और फरार है।
सूत्र बताते हैं कि जीशान अख्तर अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अलग होकर शुभम लोनकर के साथ काम करने लगा है। लोनकर ने पहले ही बिश्नोई गैंग छोड़कर अपना अलग गिरोह बना लिया है। अख्तर का लोनकर से हाथ मिलाने के बाद, यह पहली धमकी है। मुंबई पुलिस ने जीशान सिद्दीकी को गैंगस्टर जीशान अख्तर से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धमकी मिलने के बाद एक एनसी दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिद्दीकी की बहन ने एक वायरल ऑनलाइन क्लिप सुनने के बाद बांद्रा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, सोशल मीडिया पर धमकी भरी क्लिप सुनी। उसी आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। वायरल ऑडियो क्लिप में एक आदमी कथित तौर पर खुद को गैंगस्टर जीशान अख्तर बताता है और सिद्दीकी से कहता है कि उसे अपनी सिक्योरिटी बढ़ा देनी चाहिए। क्लिप में कहा गया है, ‘जैसा कि तुम जानते हो मैंने तुम्हारे पिता को मार दिया है और अब तुम्हारी बारी है। अपनी सिक्योरिटी बढ़ा लो, क्योंकि मैंने तुम्हारा डेथ वारंट जारी कर दिया है। मुझे सुशांत सिंह राजपूत के केस में तुम्हारा हाथ मिला है।
पुलिस ने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या अख्तर ने वॉयस रिकॉर्डिंग क्लिप भेजी है या किसी और ने उसके नाम से भेजी है। जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दीकी की अक्टूबर २०२४ में बांद्रा ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। धमकी देने वाला जीशान अख्तर हमले में शामिल था और अभी भी फरार है।

अन्य समाचार