मुख्यपृष्ठनए समाचार`छात्रों की गूंज' से पहले राहुल गांधी की दहाड़...एकजुटता से ही झुकेगी...

`छात्रों की गूंज’ से पहले राहुल गांधी की दहाड़…एकजुटता से ही झुकेगी सरकार!

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रयागराज में ८ अगस्त को छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार तभी झुकती है, जब लोगों की आवाजें एकजुट होकर उठती हैं। राहुल गांधी का यह बयान पेपर लीक के मुद्दे पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व वाले छात्र प्रदर्शनों के बाद आया है। इन प्रदर्शनों के बाद तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म `एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि वह प्रयागराज जा रहे हैं, जहां देशभर के बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि हर छात्र यह समझ रहा है कि व्यवस्था बेईमान हो चुकी है। छात्रों की मेहनत में कोई कमी नहीं है, बल्कि समस्या उस व्यवस्था की नीयत में है, जो उनकी मेहनत का सही नतीजा नहीं देती। उन्होंने पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं के अटकने, वर्षों तक इंतजार और किसी की जवाबदेही तय नहीं होने का मुद्दा उठाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि कोटा में छात्रों ने अपनी आवाज उठाई, देहरादून में भी छात्रों की आवाज बुलंद हुई और दिल्ली में सवाल पूछने पर इन्हीं छात्रों पर लाठियां बरसाई गर्इं। आखिरकार एक मंत्री को पद छोड़ना पड़ा।

अन्य समाचार