मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिशिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहा वृक्षारोपण...

शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहा वृक्षारोपण अभियान

सामना संवाददाता / वाराणसी

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति, वाराणसी की तरफ से शिक्षा सम्राट राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन 20 जुलाई से लगातार 60 दिनों तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के 21वें दिन तक 371 वृक्ष लगाए जा चुके हैं।
आपको बताते चलें कि विगत नौ वर्षों से यह वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। लल्लन तिवारी की दीर्घायु की कामना एवं उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रहित में वृक्षारोपण किया जाता है। पिछले वर्ष तक देश के दर्जनों प्रदेशों में 26,200 वृक्ष लगाए जा चुके हैं। इस अभियान के तहत फलदार, औषधीय और छायादार वृक्ष लगाए जाते हैं।
समिति के प्रेरणास्रोत कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, संरक्षक डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, पूर्व केंद्रीय मंत्री, राहुल तिवारी, सचिव राहुल एजुकेशन, मार्गदर्शक सुशील सिंह विधायक, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह फौजी, सहयोगी इंजीनियर अमित सिंह, जिला अध्यक्ष चंदौली राम सिंह पिंटू एवं मंत्री अरविंद पांडेय के सानिध्य में अभियान चलाया जा रहा है।

अन्य समाचार