मुख्यपृष्ठग्लैमरवाराणसी से पहले सिद्धिविनायक!

वाराणसी से पहले सिद्धिविनायक!

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई पहुंचते ही एक्ट्रेस सिद्धिविनायक मंदिर में बाप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। मंदिर से बाहर आते समय प्रियंका बिना चप्पलों के नजर आईं और मुस्कुराते हुए वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया। उनका यह देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। प्रियंका के साथ एक शख्स चप्पल पहने नजर आया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की नजर टिक गई। बेटी मालती के साथ मुंबई पहुंचीं प्रियंका जल्द ही ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त होंगी। फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे।

अन्य समाचार