मुख्यपृष्ठखेलबंदर स्टेडियम के अंदर!

बंदर स्टेडियम के अंदर!

भारत में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए अनोखी तैयारी की गई है। टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में बंदरों की दखलअंदाजी रोकने के लिए आयोजकों ने करोड़ों रुपए खर्च कर उनसे निपटने के लिए पेशेवर विशेषज्ञों को बुलाया है, जो लंगूर की तरह आवाज निकाल सकते हैं, ताकि बंदरों को स्टेडियम से दूर भगाया जा सके। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने भी इस तैयारी पर प्रतिक्रिया दी है। सिंधू का मानना है कि यह उपाय सुनने में लोगों को मजाकिया लग सकता है, लेकिन इससे यह पता चलता है कि भारत इस विश्वस्तरीय आयोजन को सफल बनाने के लिए कितनी गंभीरता से प्रयास कर रहा है। १७ वर्षों बाद भारत में लौट रही बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के लिए ‘बीएआई’ और ‘साई’ ने मिलकर इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम का व्यापक कायाकल्प किया है। आयोजकों ने तीन प्रशिक्षित ‘मंकी व्हिस्परर्स’ को नियुक्त किया है, जो लंगूर की आवाज निकालकर ‘रीसस मकाक’ प्रजाति के बंदरों को डराकर भगाएंगे।

अन्य समाचार