मुख्यपृष्ठनए समाचारसीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर...

सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पलामू के पाटन में प्राथमिकी दर्ज

 अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में मेदिनीनगर (पलामू) में राजनीतिक हलचल बढ़ा दिया है। दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की शिकायत पर पाटन थाना पुलिस ने विजय विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब विवादित पोस्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। दरअसल मामला उस वक्त सामने आया, जब राज्य में जेपीएससी और जेएससीए की कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी दौरान सोशल मीडिया के एक फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद स्थानीय झारखंड मुक्ति मोर्चा नेताओं ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से शिकायत की।इस संबंध में पलामू (मेदिनीनगर) जिले के पाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष उमा शंकर सिंह और प्रखंड सचिव रंजीत सिंह ने थाने में लिखित आवेदन देकर पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विजय विश्वकर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। वही इस पोस्ट की सत्यता और पूरे मामले की जांच
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अब सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट, संबंधित अकाउंट और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि पोस्ट किस परिस्थिति में किया गया और उसके पीछे क्या तथ्य थे।इस बीच पलामू के सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन राजनीतिक बहस का केंद्र बना हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज प्राथमिकी ने पलामू की सियासत में भी चर्चा तेज कर दी है।

अन्य समाचार