मुख्यपृष्ठनए समाचारवाह री महायुति सरकार... गणेश मंडलों पर दोहरी मार!

वाह री महायुति सरकार… गणेश मंडलों पर दोहरी मार!

-मंडप का गड्ढा दिखा तो लगेगा जुर्माना
-मनपा के तुगलकी फरमान से भक्तों में आक्रोश

द्रुप्ति झा / मुंबई
शहर की मुख्य सड़कों और गलियों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढे रोजाना राहगीरों को चोटिल कर रहे हैं और ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं। लेकिन अपनी इस नाकामी को नजरअंदाज करते हुए मनपा ने आगामी गणेशोत्सव को लेकर एक सख्त और अजीबोगरीब फरमान जारी कर दिया है। मनपा के नए आदेश के अनुसार, यदि गणेश मंडप के लिए सार्वजनिक मंडलों ने सड़क पर एक भी गड्ढा खोदा, तो उन पर भारी-भरकम जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के सामने आते ही शहर के नागरिकों और गणेश मंडलों में भारी आक्रोश पैâल गया है। मुंबईकर सवाल उठा रहे हैं कि जो मनपा प्रशासन महीनों से सड़कों के गड्ढे भरने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है, वह उत्सव के समय आयोजकों को नियमों का पाठ किस हक से पढ़ा रहा है। शंकर पंडाल के अध्यक्ष सूरज मंडले ने कहा, ‘मनपा का खुद के लिए ढील, दूसरों के लिए नियम। बरसात के मौसम में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। दुर्घटनाएं रोज की बात हो गई हैं, लेकिन इस पर मनपा अधिकारियों की ढिलाई जारी है।

अन्य समाचार