मुख्यपृष्ठनए समाचारम्हाडा से फाइल गायब होने पर हड़कंप

म्हाडा से फाइल गायब होने पर हड़कंप

-ठाणे पांचपाखाड़ी के प्लॉट का रिकॉर्ड लापता
-खेरवाड़ी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी म्हाडा के कोकण बोर्ड कार्यालय से एक अहम फाइल गायब होने का गंभीर मामला सामने आया है। ठाणे के पॉश इलाके पांचपाखड़ी में स्थित प्लॉट क्रमांक ६७ से जुड़ी सरकारी फाइल बांद्रा-ईस्ट स्थित म्हाडा कार्यालय के रिकॉर्ड रूम से लापता है। इस मामले में खेरवाड़ी पुलिस ने अनजान व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
आयोग के आदेश पर एफआईआर
२६ मई २०२६ को म्हाडा अधिकारी ने आयोग को बताया कि दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं। इस पर आयोग ने सख्त निर्देश दिए कि पूरी तरह तलाशी ली जाए और फाइल न मिलने पर पुलिस में एफआईआर दर्ज की जाए। वर्तमान में पांचपाखड़ी, माजीवाड़ा, वर्तकनगर और शिवाईनगर कॉलोनियों का रिकॉर्ड संभालने वाले अफसरों ने फिर से जांच की। उन्हें प्लॉट ६८ की स्वैâन कॉपी मिल गई, लेकिन प्लॉट ६७ की ओरिजिनल फाइल नहीं मिली। १७ जून की सुनवाई में ३ हफ्ते का समय मांगने के बाद २१ जुलाई २०२६ को खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर में आरोप है कि यह रिकॉर्ड १९९० से २०२३ के बीच कभी गायब हुआ या जानबूझकर हटाया गया होगा। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि फाइल कब और वैâसे गायब हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
बता दें कि सरकारी दस्तावेजों का गायब होना सीधे तौर पर पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है। म्हाडा जैसी संस्था में ३३ साल पुराना रिकॉर्ड गायब होना चिंता की बात है।
आरटीआई से खुला राज
यह मामला २३ मार्च २०२३ को सामने आया। आरटीआई कानून के तहत पांचपाखड़ी के प्लॉट ६७ और ६८ से जुड़े दस्तावेज मांगे थे। आरटीआई का जवाब देने के लिए उस समय रिकॉर्ड खंगालने की कोशिश की गई, लेकिन फाइलें नहीं मिलीं। इसके बाद आवेदक ने पहले अपील अधिकारी और फिर महाराष्ट्र राज्य सूचना आयोग में शिकायत की।

अन्य समाचार