मुख्यपृष्ठनए समाचारड्रग पैडलरों पर पुलिस की नकेल...घर में उगाई गांजे की फसल!..आरोपियों ने...

ड्रग पैडलरों पर पुलिस की नकेल…घर में उगाई गांजे की फसल!..आरोपियों ने यूट्यूब देखकर बनाई थी लैब

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई के गणपत पाटील नगर में हाइड्रोपोनिक (गांजे की फसल) को घर में उगाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गांजा उगाने के लिए घर में लैब बनाकर वैज्ञानिक तरीके का इस्तेमाल किया। गांजा लैब तैयार करने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया गया।
बताया जा रहा है कि यूट्यूब वीडियो देखकर गांजा लैब बनाई गई। पुलिस ने बोरीवली के गणपत पाटील नगर में हाइड्रोपोनिक खेती की लैब को ध्वस्त कर दिया है। यह लैब गणपत पाटील नगर के एक कमरे में बनाई गई थी। हाइड्रोपोनिक गांजा तापमान, नमी और पीएच लेवल को कंट्रोल करके और ग्रो एलईडी लाइट सेटअप और दूसरे इक्विपमेंट की मदद से उगाया जाता था।
एक गिरफ्तार, दूजा फरार
पुलिस ने इस मामले में बब्बू कामत नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और मुख्य आरोपी राहुल ठाकुर की तलाश अभी जारी है। अब तक की जांच से पता चला है कि हाइड्रोपोनिक गांजे की लैब एक यूट्यूब वीडियो देखने के बाद बनाई गई थी। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने जब्त किया लाखों का गांजा
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान १.६२ लाख रुपए की कीमत का ५४ ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। साथ ही, पुलिस ने २.५ लाख रुपए कीमत का १८९ ग्राम गीला गांजा और इक्विपमेंट भी सीज किया है। पुलिस की यह कार्रवाई एम.एच.बी. कॉलोनी में हुई है। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस द्वारा गांजे की खेती को लेकर अब जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी बब्बू कामत से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस अब हरकत में आ गई है। पुलिस द्वारा घर के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

अन्य समाचार