अनिल मिश्र / रांची
झारखंड प्रदेश के बोकारो जिले से एक बेहद ही गंभीर मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, एक पुत्र ने नशीले पदार्थों के सेवन के लिए पैसे नहीं देने पर कथित तौर पर अपनी साठ वर्षीय अपनी मां को डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोकारो पुलिस के मुताबिक, घटना कल शनिवार देर रात बोकारो के सेक्टर-12 कॉलोनी स्थित आवास में हुई। मृतका की पहचान प्रमिला देवी (60) के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 40 वर्ष बताई गई है और उसका नाम राजू कुमार है। बोकारो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर नशीले पदार्थों का सेवन करता था और अक्सर अपनी मां से इसके लिए पैसे मांगता था।
