मुख्यपृष्ठनए समाचारआइसक्रीम के नाम पर जहर!

आइसक्रीम के नाम पर जहर!

-कल्याण में ब्लिंकिट के आइसक्रीम फ्रीजर में मिला चूहा; खाद्य सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई

ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप ब्लिंकिट के एक आउटलेट में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता की धज्जियां उड़ने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठाणे जिले के कल्याण-पश्चिम स्थित गोदरेज हिल इलाके में बने ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में आइसक्रीम प्रâीजर के भीतर एक चूहा घूमता पाया गया। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ युवा देर रात आउटलेट पर आइसक्रीम खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर प्रâीजर के अंदर रखी आइसक्रीम की थैलियों और पैकेट्स के बीच घूम रहे एक जिंदा चूहे पर पड़ी। युवाओं ने इस पूरी घोर लापरवाही और अस्वच्छता का वीडियो अपने मोबाइल वैâमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन से संबंधित आउटलेट के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसे तत्काल प्रभाव से सील करने की मांग की है।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब महाराष्ट्र एफडीए पूरे राज्य में क्विक-कॉमर्स और ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफार्मों जैसे ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट के गोदामों और डार्क स्टोर्स पर बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चला रहा है। हाल ही में हुए निरीक्षणों के दौरान एफडीए ने राज्य भर में करीब ८६ प्रतिष्ठानों की जांच की थी, जिनमें से अधिकांश स्थानों पर स्वच्छता मानकों के उल्लंघन और खाद्य सुरक्षा संबंधी भारी कमियां पाई गर्इं। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए नियामक ने १४ आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

अन्य समाचार