मुख्यपृष्ठनए समाचारउद्योजकों ने प्रेसवार्ता की तो हड़बड़ी मची...अब तक क्या गोटियां खेल रहे...

उद्योजकों ने प्रेसवार्ता की तो हड़बड़ी मची…अब तक क्या गोटियां खेल रहे थे?.. रोहित पवार ने उद्योग मंत्री पर बोला हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने उद्योग मंत्री उदय सामंत पर जोरदार हमला बोला है। रोहित पवार ने कहा, ‘चाकण एमआईडीसी में रविवार को जाकर बैठक ली। हम पहले गए और मुद्दा उठाया, अब आप रविवार को वहां गए। उद्योजकों ने प्रेसवार्ता की तो हड़बड़ी मची और फिर आप रविवार को वहां गए। इतने दिन तक क्या गोटियां खेल रहे थे?’
रोहित पवार ने आगे कहा, ‘उद्योग मंत्री कहते हैं एमआईडीसी को जमीन देंगे और वहां घरकुल बनाओ, ताकि तुम्हारे कर्मचारी वहीं रहें। क्या यह कोई समाधान है? पत्रकारों ने पूछा कि आप समाधान क्या निकाल रहे हैं तो उदय सामंत ने सिर्फ गोल-मोल बातें कीं, सिर्फ आश्वासन दिए।
रोहित पवार ने पूछा कि उदय सामंत पिछले ५ साल से राज्य के उद्योग मंत्री हैं। वो राजनीतिक उद्योग में ज्यादा रहते हैं। व्यापारियों और लोगों के लिए उन्होंने क्या किया, यह बताएं। चाकण एमआईडीसी की समस्याओं को लेकर उद्योजकों ने प्रेसवार्ता की, उसके बाद हड़बड़ी मची तब उदय सामंत रविवार को चाकण गए और वहां लोगों को खोखले आश्वासन दिए।
उदय सामंत को किया चैलेंज
रोहित पवार ने कहा, ‘उद्योग मंत्री को बताना जरूरी है कि वो क्या करने वाले हैं। आज सिर्फ चर्चा हुई, गोल-मोल बातें हुर्इं। हम यह सड़क बनाएंगे, वो सड़क बनाएंगे, बस आश्वासनों की बारिश हुई। लेकिन क्या करेंगे यह बताना चाहिए। सामंत आएंगे इसलिए डामर डालकर सड़कें ठीक की गई हैं। चाकण में ३० फीसदी बढ़ोतरी हुई है, ऐसा वो कह रहे हैं। हम उन्हें ओपन चैलेंज देते हैं, आंकड़ों के साथ साबित करके दिखाएं।’

अन्य समाचार