मुख्यपृष्ठनए समाचारशुरुआत तुमने की है, अब अंत हम करेंगे!

शुरुआत तुमने की है, अब अंत हम करेंगे!

 – सुषमा अंधारे का जयकुमार गोरे पर करारा पलटवार
– बोलीं- मैंने एक भी एफआईआर गलत पढ़ी हो तो बताओ

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की सियासत में महायुति सरकार के नेताओं और विपक्ष के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। शिवसेना की उपनेता सुषमा अंधारे ने सोलापुर के पालकमंत्री जयकुमार गोरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘बिना जरूरत आपने शुरुआत की है इसलिए अब अंत हमें ही करना पड़ेगा।’ अंधारे के इस बयान से सियासी टकराव और बढ़ने के आसार हैं।
सोलापुर दौरे के दौरान हुई अपनी पत्रकार परिषद का उल्लेख करते हुए अंधारे ने कहा कि उन्होंने जयकुमार गोरे के खिलाफ दर्ज मामलों की पूरी सूची सामने रखी थी और उसे बेहद संसदीय भाषा में पढ़ा था। उनके मुताबिक, इसके बाद गोरे का नाराज होना स्वाभाविक था। अंधारे ने आरोप लगाया कि गोरे के आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गलत जानकारी दी और उसी के आधार पर उन्होंने अगले दिन आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने सवाल किया कि गोरे पर दर्ज मामलों में जिन धाराओं का उल्लेख था, क्या उन्होंने उसमें कोई बदलाव किया था?
‘चार्जशीट से नाम गायब, अधिकारी अब भी उसी थाने में क्यों?’
महात्मा फुले जन आरोग्य योजना से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए अंधारे ने एक और सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि जिस पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर चार्जशीट में गोरे का नाम शामिल नहीं किया, वह अधिकारी आज भी उसी पुलिस थाने में वैâसे कार्यरत है? उन्होंने यह भी सवाल किया कि वही अधिकारी गोरे को ‘गुरु’ क्यों कहता है?

अन्य समाचार