अमिताभ श्रीवास्तव
-उन्होंने खुलासा किया कि वे वर्षों से अपनी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है।
-वह कार्डिफ में होने वाले मुकाबले के लिए टीएनटी की कमेंट्री टीम का नेतृत्व करते हुए देखी गई।
आखिर बॉडी कब तक साथ देगी। टेनिस के राजा नोवाक जोकोविच पिछले दिनों टेनिस कोर्ट पर जब उल्टियां करते नजर आए तो दुनिया चौंक गई। विंबलडन के बाद अपना पहला मैच हारने के दौरान अपने तौलिए में वो उल्टी करते हुए नजर आए। ३९ वर्षीय सर्बियाई सुपरस्टार ने मैच के बीच अपना रक्तचाप जांच करवाया, वो घुटनों के बल कोर्ट में बैठ गए। उन्होंने खुलासा किया कि वे वर्षों से अपनी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है। जोकोविच ने इस महीने की शुरुआत में वैâनेडियन ओपन में हिस्सा नहीं लिया था और भीषण गर्मी वाले सिनसिनाटी में वो कोर्ट में उतरे जहां थियागो तिरांते के खिलाफ खेल रहे थे। २४ बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन के लिए शुरुआत काफी अच्छी रही, जिन्होंने पहला सेट ६-२ से जीता। दूसरे सेट के तीसरे गेम में १८ मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में अपनी सर्विस बरकरार रखने के बाद, जोकोविच पूरी तरह से ऊर्जाहीन प्रतीत हुए। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी ने तुरंत मेडिकल टाइमआउट लिया और डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की गई और उन्हें रिकवरी में मदद के लिए बर्फ के तौलिए दिए गए। दूसरे सेट के शेष समय में जोकोविच अपने पुराने फॉर्म में नहीं दिखे और हार गए। ओहियो में तीन बार के पूर्व चैंपियन ने कहा, ‘दुर्भाग्यवश ऐसा लगता है कि मैं यहां खेलने के लिए वापस नहीं आ पाऊंगा।’
कमेंट्री और बेबी बंप
यही तो अवसर था उस खूबसूरत स्पोर्ट्स प्रस्तोता लौरा वुड्स के लिए। क्योंकि वो जब कमेंट्री करती है तो अपनी फैशन से सबको चौंकाती रहती है। अब जब वो गर्भवती है तब भी उसने चौंकाया। दरअसल, उसने टीएनटी स्पोर्ट्स के कम्युनिटी शील्ड के प्रसारण के दौरान अपने बेबी बंप को प्रदर्शित किया। लोकप्रिय पत्रकार और होस्ट अपने मंगेतर एडम कोलार्ड के साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही है। लेकिन वह इसे अपने काम में बाधा नहीं बनने दे रही। वह कार्डिफ में होने वाले मुकाबले के लिए टीएनटी की कमेंट्री टीम का नेतृत्व करते हुए देखी गई। वेल्स में आर्सेनल ने मैनचेस्टर सिटी को ३-० से हराया, जिससे मिकेल आर्टेटा को उम्मीद होगी कि इस सीजन की खिताब की दौड़ के लिए माहौल तैयार हो जाएगा। और आर्सेनल की प्रशंसक वुड्स इस अवसर के लिए पूरी तरह तैयार थीं, क्योंकि उसने एक सुंदर सफेद पोशाक और अपने कंधों पर लिपटे भूरे रंग के कोट में अपने बेबी बंप को गर्व से प्रदर्शित किया। उसने कवरेज के दौरान धूप का चश्मा भी पहन रखा था। पिछले महीने अमेरिका में विश्व कप की कवरेज करते समय भी वह अपने बेबी बंप के साथ उतनी ही दमकती हुई नजर आ रही थीं। रविवार को कार्डिफ में उसके साथ जोलियन लेस्कॉट, मार्टिन केओन और एली मैककॉइस्ट की विशेषज्ञ राय भी मौजूद थी।
