राजेश सरकार / प्रयागराज
कालिंदीपुरम क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नई पहल हुई है। यहां ‘ज्योति होम्योपैथी सेंटर मल्टी स्पेशियलिटी क्लीनिक एंड फार्मेसी’ का शुभारंभ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं डॉ. वी.पी. मलिक ने क्लीनिक का उद्घाटन किया।
नए क्लीनिक के शुरू होने से कालिंदीपुरम और आसपास के लोगों को चिकित्सा परामर्श तथा होम्योपैथिक दवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर मिलने की उम्मीद है। क्लीनिक को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के अनुरूप विकसित किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. ममता मोगिया, डॉ. नयन मोगिया, डॉ. हिमांशी, डॉ. ज्योति, पार्षद साहिल अरोड़ा, मिथिलेश सिंह, नामित पार्षद राजेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
क्लीनिक प्रबंधन के अनुसार, केंद्र का उद्देश्य क्षेत्रवासियों तक भरोसेमंद होम्योपैथिक चिकित्सा, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक दवाओं की सुविधा सहज रूप से पहुंचाना है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से नए केंद्र का शुभारंभ स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी कदम माना जा रहा है।
