अनिल मिश्र / पटना
एनटीए ने जून में हुई यू जी सी नेट 2026 की अँग्रेजी, कॉमर्स और समाज शास्त्र की परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया है क्योंकि इन तीनों विषयों के प्रश्न पत्र में काफी गलतियां मिलने, साथ ही साथ बड़ी संख्या में वो prashn भी थे, जो पिछले परीक्षा में पूछे जा चुके हैं, नतीजा एन टी ए अब इन विषयों का दूबारा परीक्षा सितंबर में फिर से करवाएगा। यह उपर्युक्त बातें बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रोफेसर विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, प्रो विश्वनाथ कुमार, डाक्टर अनिल कुमार सिन्हा, डाक्टर मदन कुमार सिन्हा, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, विपिन बिहारी सिन्हा, टिंकू गिरी, आदि ने कहा कि एनट ए की गलती और लापरवाही ने फिर एक बार हज़ारों छात्रों की मेहनत और समय पर पानी फ़ेर दिया है, बच्चों ने कड़ी मेहनत की, परीक्षा के फॉर्म भरे, दूर दराज सेंटरों पर परीक्षा देने गए, लेकिन बदले में उन्हें मिला परीक्षा रद्द होने की खबर और और आगली तारीख।इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जवाब दे की आखिर देश के छात्रों को कब तक उनकी सरकार और एनटीए का निकम्मेपन का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि देश के लोकप्रिय नेता, छात्रों की आवाज संसद से सड़क तक संघर्ष करने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में चल रहे संघर्ष को और तेज कर छात्र विरोधी सिस्टम को बर्दास्त नहीं करना है के नारों के साथ बदलाव कर देश के छात्रों का भविष्य सँवारना है।
