मुख्यपृष्ठनए समाचारयुवाओं का भविष्य बर्बाद कर डाला!

युवाओं का भविष्य बर्बाद कर डाला!

-पिछले १२ वर्षों में मोदी सरकार ने
-कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खड़गे का मोदी सरकार पर हमला
-पेपर लीक से चढ़ावे तक उठाए सवाल

-`युवाओं में गुस्सा पैदा हो गया है, लेकिन सरकार ने उनकी बात कभी नहीं सुनी। इसके कारण उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अब समय आ गया है कि कांग्रेस युवाओं के लिए शिक्षा से रोजगार रोडमैप तैयार करे।’

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले १२ वर्षों में युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार और भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी परेशानियां लगातार बढ़ी हैं। खड़गे ने कहा कि महंगी होती उच्च शिक्षा, कथित पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने युवाओं के भीतर गहरा असंतोष पैदा किया है।
खड़गे ने सरकार पर युवाओं की आवाज नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सवालों के जवाब नहीं मिलते तो युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर होते हैं। उन्होंने दावा किया कि संसद में भी सरकार महत्वपूर्ण सवालों से बचने की कोशिश करती है और गैर-मुद्दों को प्राथमिकता दी जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शैक्षणिक संस्थानों में आरएसएस से जुड़े लोगों के बढ़ते प्रभाव का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब युवाओं के लिए ‘शिक्षा से रोजगार’ का रोडमैप तैयार करेगी। राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के मुद्दे पर भी खड़गे ने सरकार को घेरा।

अन्य समाचार