मुख्यपृष्ठनए समाचार`महायुति' में `क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल'...बच्चियां भी अब सेफ नहीं!

`महायुति’ में `क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल’…बच्चियां भी अब सेफ नहीं!

-पुणे में ९ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या
-कानून-व्यवस्था पर खड़े किए कड़े सवाल

सामना संवाददाता / पुणे

जुन्नर में ९ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। अपने घर में एक मासूम बच्ची टीवी देख रही थी, उसे अमरूद देने के बहाने आरोपी अपने साथ ले गया और कथित तौर पर खेत में वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने २५ वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन इस घटना ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सरकार के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मासूम बच्चियों की सुरक्षा कब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनेगी? भाजपा नेतृत्व वाली सत्ता में अगर अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ रहा है कि वे दिनदहाड़े एक बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जा सकते हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था पर जवाब कौन देगा? परिवार मजदूरी के लिए बाहर गया था। बच्ची घर पर अकेली थी।
रोहित पवार बोले, अपराध में यूपी-बिहार से आगे निकला महाराष्ट्र
रोहित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार आंकड़ों और शब्दों की बाजीगरी से असली तस्वीर छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘अब अपराध के मामले में महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश और बिहार से भी आगे निकल रहा है। यहां अब पुलिस का डर कम होता जा रहा है।’

अन्य समाचार