मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मुझे यूज किया गया’

‘मुझे यूज किया गया’

-अलिषा के साथ धोखा!
टीवी एक्ट्रेस अलिषा पंवर ने अपने साथ हुए कथित स्कैम का खुलासा कर सनसनी मचा दी है। एक्ट्रेस के मुताबिक, कुछ लोगों ने उन्हें राजस्थान के भरतपुर में होने वाले ‘मिस्टर, मिस, मिसेज एंड किड्स स्टार ऑफ राजस्थान २०२६’ में चीफ गेस्ट बनने के लिए संपर्क किया। शुरुआत में सबकुछ ठीक लगा और उनसे इवेंट के प्रमोशन के लिए वीडियो भी बनवाया गया। इसके बदले तय रकम का ५-१० फीसदी भुगतान भी किया गया। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब आयोजकों ने अलिषा को बताया कि इवेंट पोस्टपोन हो गया है। बाद में उन्हें पता चला कि कार्यक्रम तय तारीख पर ही आयोजित हुआ था। अलिषा का आरोप है कि उनकी फेस वैल्यू का इस्तेमाल टिकट बेचने और इवेंट प्रमोट करने के लिए किया गया। एक्ट्रेस ने पैंâस से माफी मांगते हुए दूसरे कलाकारों को भी ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि कोई और उनके जैसा स्वैâम झेले।

अन्य समाचार