मुख्यपृष्ठनए समाचारसत्ता की उलटी गिनती शुरू? मोदी की तानाशाही का अंत अब करीब!

सत्ता की उलटी गिनती शुरू? मोदी की तानाशाही का अंत अब करीब!

-राहुल गांधी-प्रकाश राज का केंद्र सरकार पर तीखा वार
-नेता, अभिनेता बोले, `पेपर लीक,
-महंगाई, बेरोजगारी से तंग आ गई है जनता’

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के बढ़ते गुस्से को लेकर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार को बैकफुट पर बताते हुए और आक्रामक होने की बात कही, वहीं `सिंघम’ अभिनेता प्रकाश राज ने युवाओं के असंतोष को सत्ता के लिए बड़ा संकेत बताया। अब सियासत में सवाल तेज है कि क्या जनता का गुस्सा मोदी सरकार के लिए खतरे की घंटी बन चुका है। विपक्ष ने एक सुर में अब ये साफतौर पर कहा है कि सत्ता की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही का अंत अब निकट आ चुका है।
बता दें कि केरल के त्रिशूर में डीवायएफआई के राज्यस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए अभिनेता प्रकाश राज ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि देश के युवाओं में मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ भारी आक्रोश है और ‘तानाशाही प्रवृत्ति का अंत अब करीब है।’ इससे पहले कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, `अब मोदी का टाइम खत्म हो गया है और बीजेपी में मोदी का विकल्प ढूंढ़ा जा रहा है।’ राहुल गांधी ने आगे कहा कि `मोदी का शासन अंतिम दौर में है।’ अभिनेता प्रकाश राज ने भी आक्रामक तरीके से केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि देश के युवाओं में मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है।
‘जनता जाग चुकी है!’
पेपर लीक जैसे मुद्दों पर हुए आंदोलनों का हवाला देते हुए प्रकाश राज ने कहा कि युवाओं को अब वास्तविक स्थिति समझ आने लगी है। उनके मुताबिक, युवाओं ने सरकार को साफ संदेश दिया है, `अब जनता जाग चुकी है। हमने आपको पहचान लिया है और हम आपसे डरते नहीं।’
पीएम मोदी का वक्त खत्म, नए पीएम की तलाश जारी!
राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी का शासन अंतिम दौर में है और मौजूदा सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर हैं। अब मोदी का टाइम खत्म हो गया है और बीजेपी में मोदी का विकल्प ढूंढ़ा जा रहा हैं।’ उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि पार्टी के पास यह बड़ा अवसर है और अगर कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतरे तो सरकार को मुश्किल में डाला जा सकता है। राहुल गांधी ने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस को लगातार आक्रामक रुख अपनाने की जरूरत है ताकि अवसर मिलने पर भाजपा को राजनीतिक तौर पर चुनौती दी जा सके।

अन्य समाचार