अमिताभ श्रीवास्तव
३१ वर्षीय किर्गियोस ने सोशल मीडिया पर अपने पॉजिटिव टेस्ट की बात स्वीकार की, जो जून में मालोर्का में आयोजित एटीपी २५० टूर्नामेंट में आया था।
उसने बॉस कंपनी के पसीने से भीगे हुए रनिंग आउटफिट को भी प्रोजेक्ट कर दिया है।
यह अपने आप में झटका देने वाला प्रकरण है। खासकर टेनिस की दुनिया में। जी हां, विंबलडन के वार्म-अप टूर्नामेंट में कोकीन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद निक किर्गियोस को टेनिस से निलंबित कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने इंस्टाग्राम पर एक लंबे बयान में स्वीकार किया कि उन्होंने ‘बहुत बड़ी गलती’ की है। ३१ वर्षीय किर्गियोस ने सोशल मीडिया पर अपने पॉजिटिव टेस्ट की बात स्वीकार की, जो जून में मालोर्का में आयोजित एटीपी २५० टूर्नामेंट में आया था। विंबलडन के पूर्व फाइनलिस्ट ने लिखा, ‘मैं चाहता था कि आप यह बात सबसे पहले मुझसे सुनें।’ ‘हाल ही में मलोरका में मेरा ड्रग टेस्ट हुआ, जिसमें कोकीन के लिए पॉजिटिव रिजल्ट आया। मैंने बहुत बड़ी गलती की है और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।’ बता दें कि डोपिंग और भ्रष्टाचार विरोधी मामलों से निपटने वाली अंतर्राष्ट्रीय टेनिस अखंडता एजेंसी ने ४ अगस्त को किर्गियोस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। ऐसा समझा जाता है कि वह अभी भी निलंबित हैं और उन्होंने अभी तक इस पैâसले के खिलाफ अपील न करने का विकल्प चुना है। किर्गियोस ने हाल के वर्षों में मुश्किल से ही खेला है। २०२२ के अंत के बाद से विभिन्न चोटों के कारण उन्होंने केवल दस एकल मैच खेले हैं। बाकी सारा समय अपनी कलाई की समस्या और सर्जरी से जूझते रहे है।
मैं अस्त-व्यस्त हूं
दुनिया की सबसे सेक्सी एथलीट का खिताब प्राप्त एलिका श्मिट ने एक रनिंग वर्कआउट के बाद जब कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की और कहा कि वो अस्त-व्यस्त है तो सब चौंक गए। जर्मनी की २७ वर्षीय सुंदरी एलिका ने अपने करियर के चरम पर रहते हुए जर्मन मिश्रित ४×४०० रिले टीम के साथ २०२० टोक्यो और २०२४ पेरिस ओलंपिक में भाग लिया था। उसके बाद उनकी खूबसूरती और बढ़ते मॉडलिंग करियर की वजह से चाहने वालों की संख्या इस कदर बढ़ गई कि उसे अब रोज इंस्टा पर अपने फॉलोअर्स के लिए आना पड़ता है। इंस्टाग्राम पर उनके ५.२ मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने प्रशंसकों को ट्रैक से दूर अपने प्रशिक्षण और यात्रा-भरी जीवनशैली की झलक दिखाती हैं। हाल ही में श्मिट ने मलोरका में भीषण गर्मी में किए गए वर्कआउट की एक झलक साझा की है। वह स्पष्ट रूप से गर्मी महसूस कर रही थी। मजा यह कि साथ ही साथ उसने बॉस कंपनी के पसीने से भीगे हुए रनिंग आउटफिट को भी प्रोजेक्ट कर दिया है। श्मिट ने लिखा, ‘अपडेट: मैं अस्त-व्यस्त हूं, लेकिन मैं हर दिन कसरत कर रही हूं ताकि मैं एक आकर्षक अस्त-व्यस्त इंसान बनी रहूं।’ प्रशंसकों ने इस ग्लैमरस स्टार के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करने के लिए कमेंट्स की बाढ़ ला दी। उन्होंने आगे कहा, ‘इस समय मलोरका में दौड़ना एक अलग ही अनुभव है।’
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
