मुख्यपृष्ठग्लैमर‘थोड़ा डर लगा, फिर भी कर डाला!’

‘थोड़ा डर लगा, फिर भी कर डाला!’

-कियारा की बोल्डनेस पर बवाल

यश और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही खूब चर्चा बटोर रही है। फिल्म के टीजर और ‘तबाही’ गाने के बाद कियारा के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने नादिया का किरदार क्यों चुना। कियारा ने सोशल मीडिया पर शूटिंग की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि फिल्मों के जरिए उन्हें ऐसी दुनिया में जाने का मौका मिलता है, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं जाना। उनके मुताबिक, हर नया किरदार और चुनौती उन्हें कुछ नया सिखाती है। उन्होंने कहा कि उनके लिए आगे बढ़ने का मतलब उन चीजों को ‘हां’ कहना है, जो उन्हें थोड़ा डराती हैं। वहीं, यश भी कियारा के बचाव में उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में दोनों कलाकार किरदार निभा रहे हैं और ऐसे चुनौतीपूर्ण दृश्यों के पीछे काफी मेहनत होती है।

अन्य समाचार