मुख्यपृष्ठखेलमैदान में हाई-वोल्टेज ड्रामा!..यशस्वी-असिथा की भिड़ंत से मचा बवाल

मैदान में हाई-वोल्टेज ड्रामा!..यशस्वी-असिथा की भिड़ंत से मचा बवाल

नई दिल्ली। भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक हो गई। दिलचस्प बात यह रही कि जिस ओवर में यशस्वी ने असिथा की गेंदों पर तीन चौके जड़कर गेंदबाज की जमकर खबर ली, उसी ओवर की आखिरी गेंद पर असिथा ने पलटवार करते हुए उन्हें बोल्ड कर दिया। यशस्वी ५३ गेंदों में ४५ रन बनाकर आउट हुए। विकेट लेने के बाद असिथा ने उन्हें जोरदार अंदाज में सेंड ऑफ दिया, जो यशस्वी को नागवार गुजरा। पवेलियन लौटते-लौटते यशस्वी वापस मुड़े और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और शरीर भी टकराता नजर आया। स्थिति बिगड़ती देख श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डिसिल्वा को तुरंत बीच में आना पड़ा। अब इस पूरे विवाद पर मैच रेफरी की नजर है और आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई संभव है। फिलहाल मैदान की यह भिड़ंत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

अन्य समाचार