मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतियुवा सपा नेता तनुज पांडे ने धार्मिक आयोजन कर युवाओं को दिया...

युवा सपा नेता तनुज पांडे ने धार्मिक आयोजन कर युवाओं को दिया संस्कृति से जुड़ने का संदेश

सामना संवाददाता / जौनपुर 

महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत मधुपुर गांव निवासी युवा सपा नेता तनुज पांडे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आयोजन कर युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
वार्ता के दौरान तनुज पांडे ने कहा कि आज का युवा आधुनिकता की ओर तेजी से आकर्षित हो रहा है, लेकिन हमें अपनी प्राचीन संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भारतीय सभ्यता एवं सनातन परंपराओं को अपनाने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी दावेदारी के सवाल पर तनुज पांडे ने कहा कि क्षेत्र के सभी वर्गों से उन्हें लगातार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जनता के बीच रहकर सेवा करने और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
धार्मिक आयोजन के दौरान ग्रामीणों और युवाओं की मौजूदगी से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन के समापन पर लोगों ने तनुज पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अन्य समाचार

आव्हान