मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिरालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का मिर्जा जावेद सुल्तान ने किया...

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का मिर्जा जावेद सुल्तान ने किया भव्य स्वागत

सामना संवाददाता / जौनपुर 

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का पहली बार जौनपुर आगमन हुआ। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेता मिर्जा जावेद सुल्तान के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मिर्जा जावेद सुल्तान ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिह्न और बुके भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी गांव, किसान और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर सरकार एवं संगठन के स्तर पर निरंतर संवाद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर जनता की नजर है। राष्ट्रीय लोकदल सकारात्मक कार्यों का समर्थन करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह राष्ट्रीय लोकदल के काशी प्रांत अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा के आवास पिसौरी पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया।
इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रघुनाथ यादव, मिर्जा जावेद सुल्तान, पृथ्वीराज विश्वकर्मा, महेंद्र कुमार, अकुल यादव, अशोक यादव, सत्यनारायण यादव, रामसजीवन पटेल, संसदीय बोर्ड सदस्य चंद्रबली सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य समाचार

आव्हान