मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिश्रीराम कथा जीवन जीने की सही राह दिखाती है- डॉ. मदन मोहन...

श्रीराम कथा जीवन जीने की सही राह दिखाती है- डॉ. मदन मोहन मिश्र

सामना संवाददाता / जौनपुर 

श्रीराम कथा सुनने और कहने से मनुष्य को मानसिक शांति, इंसानियत और जीवन जीने की सही राह मिलती है। श्रीराम-जानकी मंदिर, घनश्यामपुर बाजार में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ से कथा वाचन करते हुए प्रख्यात कथावाचक एवं मानस कोविद डॉ. मदन मोहन मिश्र ने उक्त बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने वालों के घर में सदैव सुख-शांति बनी रहती है। आज के दौर में जहां अधिकांश कथावाचक संगीत की पूरी टीम के साथ कथा का वाचन करते हैं, वहीं डॉ. मदन मोहन मिश्र बिना किसी वाद्य यंत्र और संगीत के ही प्रभावशाली, आकर्षक और प्रेरणादायक श्रीराम कथा प्रस्तुत करते हैं।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, डॉ. श्रीपाल पांडे, रामफेर पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य राम आनंद पांडे, पूर्व प्रधान राम जियावन तिवारी, पूर्व शिक्षक अवधेश तिवारी, भानु प्रताप यादव, पूर्व प्रधान रमाशंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, भाजपा नेता स्वतंत्र कुमार मिश्र, शिवपूजन बरनवाल, गोरखनाथ अग्रहरी, हरिओम बरनवाल, जनार्दन बरनवाल, हृदय प्रकाश तिवारी, पारसनाथ गुप्ता, नितेश पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य समाचार

आव्हान