मुख्यपृष्ठनए समाचारचालिया महोत्सव के समापन पर पूज्य झूलेलाल भक्त सेवा समिति द्वारा निकाली...

चालिया महोत्सव के समापन पर पूज्य झूलेलाल भक्त सेवा समिति द्वारा निकाली गई भगवान झूलेलाल जी की भव्य शोभा यात्रा

उमेश गुप्ता / वाराणसी

पूज्य झूलेलाल भक्त सेवा समिति के द्वारा मंगलवार को चालिया महोत्सव के समापन के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर से गिरजाघर, गोदौलिया, दशाश्वमेध होते हुए राजेंद्र प्रसाद घाट तक निकाली गई।सर्वप्रथम लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में भक्तों द्वार भगवान झूलेलाल जी और हिंगलाज माताजी की प्रतिमा के समक्ष दीपदान एवं पल्लव प्रार्थना की गई तत्पश्चात् सिंधी समाज के प्रमुख जय प्रकाश बालानी ने भगवान झूलेलाल जी की ध्वजा उठाकर शोभा यात्रा की शुरूआत की।शोभा यात्रा में सिंधी समाज की महिला शक्तियों द्वारा सिंधी भजन एवं पारंपरिक डोकला नृत्य प्रस्तुत किया गया।
शोभा यात्रा का स्वागत जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।जिसमे दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, दीपक वासवानी, भगवान दास जजानी,मन्नू जसवानी एवं समस्त पदाधिकारियों ने किया। घाट पर भगवान झूलेलाल जी के छायाचित्र की भव्य आरती की गई एवं मां गंगा का पूजन किया गया।अंत में सभी भक्तों में सिंधी व्यंजन दाल पकवान, साई भाजी और सिंधी कढ़ी प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। शोभा यात्रा में जेपी बालानी, अनिल शर्मा, रोहित बलानी, गोपाल सचदेवा, सतीश छाबड़ा, चंद्रा सचदेवा, वासुदेव नागवानी, मुस्कान शर्मा, अमृता अठवानी, भावना, देवानंद, मोनिका, कृष्णा होतवानी, घनश्याम लालवानी, रिया लालवानी आदि ने अपना विशेष सहयोग दिया।

अन्य समाचार

आव्हान