आव्हान

देश की प्यारी युवा पीढ़ी से
सादर मेरा आव्हान
अपने अपने सद्कर्मों से
बनो देश की शान।
प्यारे जेन जी और जेन अल्फा
तुमसे है उम्मीद बहुत
अपना सारा देश है करता
तुम सब पे अभिमान।
अपने अपने सद्कर्मो से
बनो देश की शान।
रहना सदा सतर्क सजग तुम
प्रिय सारे जेन जी
देश के गद्दारों से बचकर
कहना उन्हें छी छी
आज हर एक हिंदुस्थानी को
तुम पर है अभिमान।
अपने अपने सद्कर्मो से
बनो देश की शान।
-पूरन ठाकुर जबलपुरी
कल्याण

अन्य समाचार