मुख्यपृष्ठसमाचारडंपर की टक्कर लगने से हुई युवक की मौत

डंपर की टक्कर लगने से हुई युवक की मौत

सामना संवाददाता / राजस्थान 

राजस्थान में झुंझुनू जिले के चिराना क्षेत्र के बाग बस स्टैंड के आगे ढाकला की ढाणी निवासी शंकरलाल सैनी पुत्र गोविंद सैनी (60) की सीकर कोटपुतली स्टेट हाइवे पर गुरुवार को सुबह डंपर की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्य स्टेट हाइवे के नजदीक अपने निज आवास से अपने खेत में जा रहा था। डंपर के दोनों पहिए युवक के सिर के ऊपर से गुजरने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शंकर के चार लड़कियां व एक लड़का है। मृतक शंकरलाल मजदूरी का काम करता है और लोहार्गल में कुल्फी की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के परिवार की बेहद दयनीय स्थित है। घटना के काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंचने पर मुख्य स्टेट हाईवे को कुछ देर के लिए जाम कर दिया गया था। पुलिस आने के बाद पुलिस द्वारा समझाइश करने पर रास्ता खोल दिया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा चिराना सीएचसी में शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जहां समाज के कुछ लोगों ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए मना कर दिया गया जब तक उचित मुआवजा तथा अज्ञात वाहन की पहचान ना हो। गोठड़ा पुलिस थाने द्वारा वाहन को जब्त कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शाम को नवलगढ़ उपखंड अधिकारी प्रांजल कंवर ने दुर्घटना स्थल पर पहुंची और मृतक के परिजनों से मुलाकात की ओर सांत्वना दी। हादसे की जगह का मौका मुआयना किया वहीं पर पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम प्रांजल कंवर ने सड़क के दोनों तरफ लगे मिट्टी के ढेर को ग़लत बताया ओर जल्दी ही रोड के दोनों तरफ फुटपाथ बनाने के लिए निर्देशित किया। मृतक के परिजनों को सरकारी नियमों के तहत मदद करने का आश्वासन भी दिया।

अन्य समाचार