खुशी कपूर की लव लाइफ एक बार फिर बॉलीवुड की गॉसिप गलियों में चर्चा का विषय बन गई है। कभी वेदांग रैना के साथ उनके रिश्ते की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब कहानी में नया ट्विस्ट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब दो साल तक वेदांग के साथ रिश्ते में रहने के बाद खुशी का ब्रेकअप हो गया और अब उनकी जिंदगी में पुराने प्यार की वापसी हो गई है। बताया जा रहा है कि खुशी अपने बचपन के दोस्त और कथित एक्स-बॉयप्रâेंड आकाश मेहता के साथ फिर करीब आ गई हैं। एक सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि वेदांग से अलग होने के बाद खुशी को संभलने में वक्त लगा, लेकिन अब वह आकाश के साथ खुश हैं। मजेदार बात यह भी है कि खुशी के परिवार और करीबी दोस्तों की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट में आकाश भी नजर आते हैं। अब सवाल यही-पुराना प्यार फिर बना नया सहारा?
