मुख्यपृष्ठनए समाचारआरा में गूंजेगा “गणपति बाप्पा मोरया”: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) भोजपुर इकाई...

आरा में गूंजेगा “गणपति बाप्पा मोरया”: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) भोजपुर इकाई मना रही है गणेश चतुर्थी महोत्सव का ऐतिहासिक 25वां वर्ष

 -आरा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन, 25वें वर्ष में प्रवेश

सामना संवाददाता / आरा / भोजपुर

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) भोजपुर इकाई द्वारा इस वर्ष गणेश चतुर्थी महोत्सव का 25वां वर्ष बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन आरा के रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर के समीप किया जाएगा।
शिवसेना बिहार के प्रदेश प्रभारी विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति बप्पा अपने भक्तों को आशीर्वाद देने आरा की धरती पर विराजमान होने आ रहे हैं। उन्होंने आरा एवं भोजपुर जिले के सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बाप्पा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं बच्चों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए विक्रमादित्य सिंह ने भोजपुर पुलिस प्रशासन से गणेश पूजा के सभी कार्यक्रमों तथा विसर्जन यात्रा तक पर्याप्त पुलिस बल और विधि-व्यवस्था की व्यवस्था करने का आग्रह किया है, ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।
कार्यक्रम की विस्तृत सूची
1. दिनांक 14 सितंबर 2026
समय: सुबह 10:00 बजे
गणेश जी का आगमन एवं पूजा-अर्चना

2. दिनांक 15 सितंबर 2026
समय: सुबह 10:00 बजे
गणेश जी का विशेष पूजन

3. प्रतिदिन
शाम 6:00 बजे
श्रद्धालुओं द्वारा भव्य मंगल आरती

4. दिनांक 16 सितंबर 2026
समय: दोपहर 3:00 बजे
गणपति बाप्पा की भव्य विसर्जन यात्रा
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आरा की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक एकता का प्रतीक बन चुका है। पिछले 25 वर्षों से गणपति महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़ने और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलता रहा है।
उन्होंने कहा, “गणपति बाप्पा हर वर्ष अपने भक्तों को आशीर्वाद देने आरा आते हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी महोत्सव के 25वें वर्ष के अवसर पर हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि अपने परिवार सहित रमना मैदान, हनुमान मंदिर के समीप पहुंचें और गणपति बप्पा का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।”
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) भोजपुर इकाई ने आरा के सभी नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं गणेश भक्तों से इस ऐतिहासिक 25वें गणेश चतुर्थी महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
गणपति बाप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!

अन्य समाचार