मुख्यपृष्ठनए समाचार‘मोदी है तो मुमकिन है’! मंत्री का परिवार भी सुरक्षित नहीं! ...मामूली...

‘मोदी है तो मुमकिन है’! मंत्री का परिवार भी सुरक्षित नहीं! …मामूली विवाद पर कैबिनेट मंत्री अतुल सावे के बड़े भाई और भतीजे के साथ मारपीट

सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में महायुति सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के परिवार से जुड़ी मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था और सत्ता के प्रभाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और वैâबिनेट मंत्री अतुल सावे के बड़े भाई और भतीजे के साथ जमीन तथा रास्ते के मामूली विवाद को लेकर कथित तौर पर बुरी तरह मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान मंत्री के भाई अजीत मोरेश्वर सावे और भतीजे अमेय अजीत सावे के रूप में हुई है। दोनों छत्रपति संभाजीनगर के खड़केश्वर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। यह घटना पैठण तहसील के नायगांव खंडेवाड़ी क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेती की जमीन और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान एक गुट ने अजीत सावे और अमेय सावे के साथ मारपीट की।
मारपीट में दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बिडकिन ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। अस्पताल में घायलों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अतुल सावे राज्य सरकार में वैâबिनेट मंत्री हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में उनके सगे भाई और भतीजे के साथ कथित मारपीट की घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्ता में बैठे मंत्री के परिवार तक यदि जमीन का विवाद पहुंचकर मारपीट और खून-खराबे की स्थिति पैदा कर देता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा और प्रशासनिक पहुंच की क्या स्थिति होगी? सवाल यह भी है कि सत्ता के गलियारों तक पहुंच रखने वाले परिवार को जब अपने ही राज्य में सुरक्षा का भरोसा नहीं है, तो आम आदमी किसके भरोसे रहे?

अन्य समाचार