मुख्यपृष्ठनए समाचार`मराठवाड़ा का विकास, तुमसे न हो पाएगा!'...उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में आंदोलन...

`मराठवाड़ा का विकास, तुमसे न हो पाएगा!’…उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में आंदोलन आज

स्थान : विभागीय आयुक्त कार्यालय
समय : सुबह ११.३० बजे

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य में रुके हुए विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शिवसेना ने मराठवाड़ा में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। यहां ‘क्षेत्र में मराठवाड़ा का विकास, तुमसे न हो पाएगा’ नाम से १७ सितंबर को मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में आंदोलन की समापन सभा होगी। सुबह ११.३० बजे विभागीय आयुक्त कार्यालय के सामने होने वाले धरना आंदोलन में उद्धव ठाकरे सहभागी होंगे।
शिवसेना नेता एवं विधायक अंबादास दानवे के नेतृत्व में ९ सितंबर से मराठवाड़ा के विभिन्न स्थानों पर यह आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के माध्यम से क्षेत्र के लिए घोषित विकास योजनाओं, उपलब्ध कराए गए फंड और प्रत्यक्ष रूप से किए गए कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखने की मांग की जा रही है। उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में होने वाले इस आंदोलन में शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे, उपनेता सुभाष पाटील, लक्ष्मणराव वडले, बबनराव थोरात, राज्य संपर्कप्रमुख चेतन कांबले, विधायक राहुल पाटील, वैâलास पाटील तथा प्रवीण स्वामी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। मराठवाड़ा के विकास के लिए की गई घोषणाओं, रुके हुए विकास कार्यों और लंबित समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के शिवसैनिकों, पदाधिकारियों और नागरिकों से बड़ी संख्या में सहभागी होने का आह्वान किया गया है।

अन्य समाचार