मुख्यपृष्ठनए समाचारआदित्य ठाकरे ने अफवाहों पर लगाया फुलस्टॉप... `दिशा सालियान से न कभी...

आदित्य ठाकरे ने अफवाहों पर लगाया फुलस्टॉप… `दिशा सालियान से न कभी मिला, न जानता था’

-बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के निष्पक्ष रूप से होने दें जांच

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने कल साफ किया कि वे दिशा सालियान से कभी नहीं मिले और न ही उनकी आपस में कोई जान-पहचान थी। उन्होंने यह भी कहा है कि दिशा सालियान खुदकुशी मामले की बिना किसी सियासी दखल और पूरी निष्पक्षता के साथ जांच होनी चाहिए। अफवाहों पर विराम लगाने के लिए एक बार फिर तथ्य सामने रखने की बात कहते हुए आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया। उन्होंने `एक्स’ (ट्विटर) पर लिखा, `सियासी फायदे और जाती दुश्मनी की वजह से, मेरा चरित्र हनन करने की नीयत से कुछ लोग पिछले ६ सालों से इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मेरा नाम जोड़ने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, जबकि इसका कोई सबूत या ताल्लुक नहीं है। बिना किसी सबूत और सच्चाई के चलाया जा रहा यह झूठा अभियान बेहद अफसोसजनक है। टीवी चैनलों पर चिल्ला-चिल्लाकर की जाने वाली झूठी बहसें और मीडिया ट्रायल सच को बदल नहीं सकते। सरकारी एजेंसियों को बिना किसी रुकावट, सियासी दखल और चरित्र हनन के एक बार फिर नए सिरे से निष्पक्ष जांच करने दी जाए।’ अगर किसी को लगता है कि चरित्र हनन और इस तरह के झूठे प्रचार से वे शिवसेना को खामोश कर सकते हैं, तो यह उनकी भूल है। सच के लिए और नाइंसाफी के खिलाफ देशवासियों को साथ लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

अन्य समाचार