मुख्यपृष्ठग्लैमरजल्द बनेंगी `अम्मा!'

जल्द बनेंगी `अम्मा!’

हेडिंग पढ़कर अगर आप इस सोच में पड़ गए हो कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द मां बनने जा रही हैं तो जरा ठहरिए, मामला शादी-बच्चों का नहीं, बल्कि फिल्मों का है। दरअसल, रश्मिका जल्द ही महान गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। चेन्नई की ऐतिहासिक `म्यूजिक अकादमी’ में एम.एस. `अम्मा’ की ११०वीं जयंती के पावन अवसर पर इस महत्वाकांक्षी पैन-इंडिया बायोपिक का भव्य और आधिकारिक शुभारंभ हुआ। इस बायोपिक के लिए मेकर्स ने करीब ७ से ८ साल तक अम्मा की जिंदगी पर रिसर्च की है। यानी रश्मिका को सिर्फ साड़ी पहनकर कैमरे के सामने खड़ा नहीं होना है, बल्कि महान गायिका के जीवन, संघर्ष और सफर को पर्दे पर उतारना है। फिल्म का निर्देशन ‘जर्सी’ फेम गौतम तिन्ननुरी करेंगे और संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर संभालेंगे। फिल्म पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ग्लैमरस रश्मिका जब ‘अम्मा’ के गंभीर और शास्त्रीय अंदाज में नजर आएंगी, तो दर्शक उन्हें कितना पसंद करते हैं।

अन्य समाचार