मुख्यपृष्ठखेलमैडोना को पकड़ कर क्यों फेंका?

मैडोना को पकड़ कर क्यों फेंका?

उस रात जो हुआ वो देख सब हैरान रह गए जब वीएमए में पॉप की रानी अपने प्रदर्शन के दौरान मंच पर अपने ही साथियों के साथ छटपटाती हुई देखी गई। जी हां, मैडोना ने सबरीना कारपेंटर और चार्ली एक्ससीएक्स के साथ एक धमाकेदार शो के साथ वीएमए की शुरुआत की है। इन हिटमेकर्स ने उनके नए एल्बम, कन्फेशंस घ्घ् के अपने संयुक्त सहयोग से बने गानों पर नृत्य किया। इसी मध्य एक क्षण ऐसा भी आया जब मैडोना को उनके बैकअप डांसर्स द्वारा घसीटकर मंच पर लाया गया और फिर नीचे गिरा दिया गया। प्रशंसक यह सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या यह क्षण मैडोना के प्रदर्शन का हिस्सा था या सचमुच ऐसा किया गया? प्रशंसकों ने यह भी गौर किया कि मैडोना ने अपना सर्वश्रेष्ठ नृत्य एल्बम पुरस्कार स्वीकार करते समय अपने घुटने पर एक ब्रेस लगा रखा था। जिसे ‘मैडोना ने निकाल फेंका। दरअसल, यह एक मजाक था और दर्शकों में से बहुत कम लोगों को यह मजाक समझ में आया, जिसके कारण एक अजीब सी खामोशी छा गई। इस साल के वीएमए नामांकन में मैडोना को सबसे अधिक ११ नामांकन मिले हैं। उन्होंने आर्टिस्ट ऑफ द ईयर, कन्फेशंस घ्घ् के लिए बेस्ट डांस एल्बम और सबरीना के साथ ब्रिंग योर लव के लिए बेस्ट कोलैबोरेशन का पुरस्कार जीता है।
मां ने बनाया बोल्ड
हालांकि, यह माना जा सकता है कि जब कोई पर्दे पर अभिनय करता है तो असल जिंदगी में वो वैसा नहीं रहता जैसा अभिनय करता है। यह कलाकार की काबिलियत होती है और इसीलिए वो एक कलाकार बनता है, मगर जब कोई पर्दे की जिंदगी जैसा ही अपनी निजी जिंदगी में भी हो तो? है न अजीब मगर हॉलीवुड स्टार डकोटा जॉनसन सिर्फ कैमरों के लिए अभिनय नहीं करती है बल्कि असल जिंदगी में भी वो बोल्ड है। ३६ वर्षीय अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह वास्तव में पर्दे के बाहर भी उतनी ही स्वतंत्र हैं, जितनी पर्दे पर दिखती है। वह इसका श्रेय अपनी अभिनेत्री मां, मेलानी ग्रिफिथ को देती है। डकोटा ने बोल्ड फिल्म फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे ट्रिलॉजी में एनास्टेशिया स्टील का किरदार निभाया था। उसने बताया, ‘मैं एक कामुक महिला हूं। मेरी मां ने मुझे अपने शरीर पर बहुत गर्व करना और उससे प्यार करना सिखाया है।’ इसलिए मैं हमेशा इसके लिए बहुत आभारी महसूस करती हूं, खासकर अपने काम में, क्योंकि मैं इसका उपयोग कर सकती हूं और यह वास्तविक लगता है।’ ‘मुझे लगता है कि जिस तरह से उसने मुझसे इस बारे में बात की, वह बहुत ही ईमानदार और खुलकर शरीर से जुड़ी बातों को लेकर बात करती थी।’ डकोटा का कहना है कि मेरी मां ने मुझसे सेक्स के बारे में भी बात की और बताया कि यह कितना कीमती और महत्वपूर्ण है, वगैरह-वगैरह,’ डकोटा ने कहा। डकोटा की नई रोमांचक थ्रिलर फिल्म ‘वेरिटी’, जिसमें ऐनी हैथवे और जोश हार्टनेट भी हैं, २ अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
-सीमा श्रीवास्तव

अन्य समाचार