सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में २ अक्टूबर को एसआईआर विरोध को लेकर नया टकराव खड़ा हो सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बाद गांधी जयंती पर ‘जेल भरो आंदोलन’ करने का एलान किया है। संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर पर रोक और चुनाव आयोग से जुड़े कानूनों में बदलाव की मांग कर रहा है।
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर शिवाजी पार्क पहुंचने का आह्वान किया है। दूसरी ओर मुंबई पुलिस ने अनुमति न देने के पीछे बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश, राज्य सरकार के निर्देश, ध्वनि प्रदूषण, यातायात और आम लोगों की आवाजाही में संभावित बाधा का हवाला दिया है। पुलिस ने आयोजकों को किसी वैकल्पिक स्थान पर कार्यक्रम करने पर विचार करने को कहा है। सीजेपी का आरोप है कि शांतिपूर्ण विरोध की आवाज दबाई जा रही है, जबकि पुलिस इसे कानून-व्यवस्था और स्थल संबंधी पाबंदियों का मामला बता रही है। क्या २ अक्टूबर को मुंबई पुलिस वैकल्पिक प्रदर्शन स्थल उपलब्ध कराएगी या टकराव सीधे गिरफ्तारी तक पहुंचेगा?
