मुख्यपृष्ठनए समाचारशिवसेना-मनसे की आज पत्रकार परिषद ज्ञानेश कुमार को हटाओ;...रविवार को महामोर्चा

शिवसेना-मनसे की आज पत्रकार परिषद ज्ञानेश कुमार को हटाओ;…रविवार को महामोर्चा

स्थान : शिवतीर्थ निवास
समय : सुबह ११.३० बजे
सामना संवाददाता / मुंबई
देश में चुनावी घोटाले के कथित सूत्रधार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर शिवसेना और मनसे ने जनमोर्चे की घोषणा की है। आगामी रविवार को मुंबई में यह महामोर्चा निकाला जाएगा। इसी संदर्भ में मंगलवार, २९ सितंबर को शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की संयुक्त पत्रकार परिषद आयोजित की गई है।
शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राऊत ने ‘सोशल मीडिया’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। राज ठाकरे के ‘शिवतीर्थ’ निवास पर सुबह ११.३० बजे यह पत्रकार वार्ता होगी। इस दौरान ठाकरे बंधु क्या भूमिका रखते हैं, इसे लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है।
चुनाव आयोग में उठे मतभेदों के बाद देश में मतचोरी के आरोपों को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए जा रहे भ्रष्टाचार और चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विपक्ष लगातार आक्रामक रुख अपना रहा है।

अन्य समाचार