मुख्यपृष्ठनए समाचारगयाजी मेला में सुरक्षा में लगे हजारों पुलिसकर्मी व अन्य संगठन के...

गयाजी मेला में सुरक्षा में लगे हजारों पुलिसकर्मी व अन्य संगठन के लोग लगन और मेहनत से करें कार्य-कांग्रेस

 अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश धार्मिक, अध्यात्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी गयाजी का विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में देश, विदेश से आ रहे लाखों, लाख तीर्थयात्रियों की सेवा, सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के लिए लगाए गए लगभग छह हज़ार पुलिस बल, तथा हज़ारों अन्य संगठनों जैसे एनसीसी, स्काउट, एनएसएस, तथा विभिन्न स्वयसेवी संगठन के लोग लग्न, मेहनत और ईमानदारी से अपने ड्यूटी को निभाने का कार्य करे ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो सके। इस संबंध में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी उर्फ संतोषी पंडा, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, बी एस पांडे, धीरज कुमार वर्मा, आदि ने कहा कि गयाजी शहर के उत्तरी दिशा मे पंचायती अखाड़ा रेल्वे पुल से कंडी तक तथा दक्षिण छोर के चांदचौरा से केंदुई तक सड़क के बीचो बीच 50, 50 पुलिस को ट्रैफिक सम्भालने में ड्यूटी पर लगाने की आवश्यकता है क्योंकि ऐसा पितृपक्ष मेला के पांच दिन के दौरान देखने को मिला है कि गया जी शहर के उत्तर, दक्षिण दिशा में ही जाम लगने से तीर्थयात्रियों एवं गया शहर वासियों को जाम से कठिनाइयों और कहीं आने जाने में विलंब हो रहा है।इस संबंध में नेताओं ने कहा कि कल सीता कुंड के पास खड़ी कार का शीशा तोड़ कर चोर- उचका द्वारा चार हज़ार रुपया तथा कई महत्त्वपूर्ण कागजात निकलने जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए तथा तीर्थयात्रियों की समान पैसे आदि की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इस संबंध में इन नेताओं ने कहा कि उत्तर मानुष वेदी पिता माहेश्वर के पास तीर्थयात्रियों को धूप से बचाव हेतु प्रशासन टेंट लगवाने का कार्य करे, ताकि तीर्थयात्रियों द्वारा अपने से बांस और प्लास्टिक खरीद कर छाया का इंतजाम नहीं करना पड़े।

अन्य समाचार