मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई ने सलाम किया अपने ‘टॉप गन’ को!

मुंबई ने सलाम किया अपने ‘टॉप गन’ को!

– कैप्टन स्मित के सम्मान में शहरभर में लगे बिलबोर्ड
– इस्राइली महावाणिज्यदूत बोले-मिलना चाहिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान
सामना संवाददाता / मुंबई
फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड-१०७३ में कॉकपिट हमले के दौरान अदम्य साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में मुंबई अब खुलकर खड़ी हो गई है। इस्राइल के मुंबई स्थित वाणिज्य दूतावास ने शहर के प्रमुख इलाकों में उनके सम्मान में बिलबोर्ड लगाए हैं। वॉर्डन रोड-नेपियन सी रोड जंक्शन, बांद्रा पूर्व के प्रबोधनकार ठाकरे फ्लाईओवर, बीकेसी-सायन कनेक्टर, अंधेरी-जोगेश्वरी फ्लाईओवर और माहिम के पास तुलसी पाइपलाइन रोड पर ये होर्डिंग लगाए गए हैं।
बिलबोर्ड पर वैâप्टन स्मित को ‘टॉप गन ऑफ इंडिया’ बताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है। इस्राइल के महावाणिज्यदूत, मध्य-पश्चिम भारत, याविन रेवाच ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने यात्रियों की जान बचाने में असाधारण साहस दिखाया। उन्होंने कहा कि ऐसी बहादुरी के लिए स्मित को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना चाहिए। वैâप्टन स्मित की बहादुरी की भारत और इस्राइल दोनों में व्यापक सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी उनकी भूमिका की प्रशंसा कर चुके हैं।
सर्वोच्च सम्मान की मांग
इस्राइल के मुंबई स्थित महावाणिज्यदूत याविन रेवाच ने वैâप्टन स्मित मच्छार के साहस की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने यात्रियों की जान बचाई। रेवाच ने उनके अदम्य साहस के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने की मांग भी की है।

अन्य समाचार