-मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने चार मांगें रखीं -शिवाजी पार्क से ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू कर देशभर में ले जाने का दावा
सामना संवाददाता / मुंबई
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज मुंबई में प्रेस कॉन्प्रâेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया। दीपके ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर प्रक्रिया पर रोक, पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग उठाई।
दीपके ने कहा कि शिवाजी पार्क से शुरू हुआ आंदोलन अब ‘जेल भरो आंदोलन’ के रूप में आगे बढ़ेगा और इसे गोवा, कोलकाता, बेंगलुरु समेत कई शहरों तक ले जाया जाएगा। बाद में दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने की भी योजना है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कार्रवाई संबंधी चेतावनियों को चुनौती देते हुए कहा कि आंदोलन अनुमति न मिलने से नहीं रुकेगा। प्रेस कॉन्प्रâेंस में उन्होंने एसआईआर, मतदाता सूची से नाम हटने और चुनाव आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। ये दीपके और सीजेपी के राजनीतिक आरोप हैं; इनकी स्वतंत्र न्यायिक पुष्टि नहीं हुई है।
