मुख्यपृष्ठग्लैमरजाह्नवी के डीपफेक पर चढ़ा पारा ‘मेरी मर्जी के बिना कुछ भी...

जाह्नवी के डीपफेक पर चढ़ा पारा ‘मेरी मर्जी के बिना कुछ भी नहीं!’

जाह्नवी कपूर की खूबसूरती और अदाओं के चर्चे तो अक्सर होते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा गंभीर हो गया। ‘देवरा’ के हिट गाने ‘चुट्टामल्ले’ को लेकर बनाए गए एक फर्जी एआई वीडियो ने जाह्नवी का पारा चढ़ा दिया। वीडियो वायरल हुआ तो जूनियर एनटीआर भी भड़क गए और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। इसके बाद चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू सुंदर ने भी इस हरकत के खिलाफ आवाज बुलंद की। अब जाह्नवी ने भी सोशल मीडिया पर ऐसा लंबा नोट लिखा कि डीपफेक बनाने वालों की शामत आती दिखी। अभिनेत्री ने इसे ‘क्रिमिनल माइंडसेट’ बताते हुए कहा कि किसी महिला को उसकी मर्जी के बिना गलत तरीके से दिखाना उसकी सहमति और सम्मान का सीधा उल्लंघन है। जाह्नवी ने दो टूक कहा कि महिला क्या पहनती है, कहां जाती है या कितनी बोल्ड दिखती है, इससे किसी को उसकी सीमाएं लांघने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। उन्होंने एनटीआर समेत सभी सितारों का समर्थन के लिए शुक्रिया भी अदा किया।

अन्य समाचार