‘बिग बॉस ८ मलयालम’ से बाहर हुर्इं गायत्री सुरेश ने अपनी निजी जिंदगी का चौकानेवाला राज खोला है। एक टास्क के दौरान गायत्री ने २०२१ के अपने कथित टॉक्सिक रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें लगा था कि वह एक रिश्ते में हैं, लेकिन बाद में समझ आया कि यह सिर्फ ‘सिचुएशनशिप’ थी। गायत्री के मुताबिक, रिश्ते के पहले ही हफ्ते उनके पार्टनर ने उनसे पूछ लिया था, ‘क्या तुम्हें एड्स है?’ इस सवाल से वह इतनी आहत हुर्इं कि उन्होंने उससे बात करना बंद कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि वह शख्स किसी दूसरी लड़की के साथ भी रिश्ते में था। गायत्री ने बताया कि एक कार हादसे के बाद वह शख्स उन्हें वैâफे में अकेला छोड़कर अपनी गर्लप्रâेंड से मिलने चला गया।
