मुख्यपृष्ठनए समाचार२४ घंटे में प्रदर्शनकारी रिहा नहीं हुए तो...दिल्ली में १२ अक्टूबर को...

२४ घंटे में प्रदर्शनकारी रिहा नहीं हुए तो…दिल्ली में १२ अक्टूबर को `इंडिया’ ब्लॉक का बड़ा प्रदर्शन ममता बनर्जी भी होंगी शामिल

-एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दलों की सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के बाद विपक्षी दलों ने आंदोलन तेज करने का संकेत दिया है। `इंडिया’ ब्लॉक १२ अक्टूबर को राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन का मुद्दा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर विपक्ष की आपत्तियां हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने दिल्ली में रुकने और सोमवार के प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया है। पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी के भी प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही गई है। शनिवार को ममता बनर्जी और तृणमूल के पांच सांसदों को दिल्ली में प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ने से रोका गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में धरना दिया और हिरासत की कार्रवाई पर सवाल उठाए। विपक्ष का आरोप है कि एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम हटाए गए और चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल हैं। चुनाव आयोग और भाजपा इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं। सोमवार के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा और अनुमति को लेकर प्रशासन का रुख अहम होगा।
एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दलों ने सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी की है। तृणमूल कांग्रेस के मुताबिक, ममता बनर्जी ने कोलकाता लौटने का कार्यक्रम रद्द कर प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया है।
सीजेपी के प्रदर्शन में ७,००० से ज्यादा लोग हिरासत में
सीजेपी के सीईसी विरोधी प्रदर्शन के दौरान ७,००० से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। पुलिस कर्मियों पर कथित हमले के मामले में एफआईआर दर्ज कर सकती है।

अन्य समाचार