मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई में प्रोटेस्ट करते हुए युवाओं पर पुलिस की ज्यादती!..प्लाजा सिनेमा के...

मुंबई में प्रोटेस्ट करते हुए युवाओं पर पुलिस की ज्यादती!..प्लाजा सिनेमा के पास छात्राओं का फूटा गुस्सा

द्रुप्ति झा / मुंबई

मुंबई के प्लाजा सिनेमा के पास ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस और युवाओं के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की, उनके हाथ खींचे और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे युवाओं पर पुलिस के इस आक्रामक रुख से छात्राओं में भारी गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया है और छात्र संगठनों ने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि लोकतांत्रिक देश में अपनी बात रखना उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन पुलिस बल का प्रयोग कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य समाचार