मुख्यपृष्ठनए समाचारसीजेपी का एलान...नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े कायर!.. मोदी ने आपातकाल...

सीजेपी का एलान…नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े कायर!.. मोदी ने आपातकाल को भी पीछे छोड़ा

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने रविवार को नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले ७२ घंटों में देशभर में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, उनके साथ मारपीट की गई और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका गया। मतदाता अधिकारों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जारी विवाद के बीच सीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। सीजेपी ने मोदी को देश का सबसे बड़ा कायर बताते हुए उनकी भूमिका पर सवाल उठाए। सीजेपी ने कहा कि मोदी ने आपातकाल को भी पीछे छोड़ दिया।
`इस तानाशाह ने पूरे देश को परेशान कर दिया’
सीजेपी ने पीएम मोदी को `तानाशाह’ बताते हुए कहा है कि मोदी सरकार ने इमरजेंसी की घटनाओं को भी पीछे छोड़ दिया है। इस तानाशाह ने पूरे देश को परेशान कर दिया है।
`अब लड़ाई मोदी और शाह के खिलाफ है’
सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ज्ञानेश कुमार को बचाने में जुटे हैं। अब यह लड़ाई सीधे पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ हो गई है।
`पीएम ने साबित कर दिया है कि राजा की जान तोते में है’
आशुतोष रांका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने साबित कर दिया है कि ‘राजा की जान तोते में है।’ उनके इस बयान के जरिए चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए हैं।
`चुनाव आयोग पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज्ड है’
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सीजेपी ने आरोप लगाया है कि आयोग पूरी तरह कॉम्प्रोमाइज्ड हो चुका है। लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी निभाने वाली संस्था की भूमिका पर ऐसे आरोप गंभीर चिंता पैदा करते हैं।
‘पुलिस हमारे फोन में सबूत प्लांट कर सकती है’
आशुतोष रांका और सौरव दास ने दावा किया कि हिरासत में रहने के दौरान पुलिस ने उनके फोन २४ घंटे तक अपने पास रखे थे और डर जताया कि उनके डिवाइस को `क्लोन’ किया गया होगा या उनके साथ छेड़छाड़ की गई होगी।
दिल्ली पुलिस नहीं मान रही सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने ११ अक्टूबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की अवैध हिरासत रोकने, मेट्रो और रेल सेवाएं सामान्य रखने तथा इंटरनेट सेवाओं में बाधा नहीं डालने के निर्देश दिए। इसके बावजूद, प्रदर्शन के दौरान मेट्रो स्टेशन बंद रखे जाने और रेल सेवाएं प्रभावित होने को लेकर अदालत के आदेश की अवहेलना के आरोप लगे।
`मुंबई पुलिस ने कैब तक नहीं लेने दिया’
मुंबई पुलिस की कार्रवाई ने अभिनेता इमरान खान और उनकी गर्लप्रâेंड लेखा वॉशिंगटन को चर्चा में ला दिया है। हिरासत से रिहा होने के बाद इमरान को कथित तौर पर पैदल ही घर लौटना पड़ा। लेखा वॉशिंगटन ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें कैब तक नहीं लेने दी। सवाल यह है कि हिरासत से रिहाई के बाद भी आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?
`आंदोलन रुकेगा नहीं’
दिल्ली में हिरासत से रिहा होने के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र लौटते ही स्पष्ट कर दिया कि पुलिस की कार्रवाई से आंदोलन दबने वाला नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे किसी दबाव में पीछे हटने वाले नहीं हैं और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

अन्य समाचार